मोदी कैबिनेट ने गुरुवार को अध्यादेश जारी कर 13 प्वाइंट रोस्टर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को पलटते हुए विश्वविद्यालयों में नियुक्ति पर 200 प्वाइंट रोस्टर बहाल कर दिया. आम चुनावों के मुहाने पर खड़ी केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने भारी विरोध के बाद अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में यह फैसला लिया. गौर कीजिए कि केंद्र सरकार ने अपनी पहली कैबिनेट में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर काले धन की जांच के लिए SIT का गठन किया था. लिहाजा इस बात का विश्लेषण जरूरी है कि पहली कैबिनेट में SIT बनने के बाद काले धन पर कितना अंकुश लग पाया?
दिलचस्प बात यह है कि केंद्र की मोदी सरकार की पहली कैबिनेट सुप्रीम कोर्ट के आदेश के पालन से शुरू हुई जबकि आखिरी कैबिनेट में सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को पलटा गया. आर्थिक मामलों के जानकार प्रोफेसर अरुण कुमार का मानना है कि काले धन की अर्थव्यवस्था को खत्म करने के लिए सरकार ने बहुत सारे प्रयत्न किए. इनमें सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर SIT गठन से लेकर, ब्लैक मनी बिल, बेनामी संपत्ति बिल, बैंकरप्सी कोड, इनकम डिक्लेरेशन स्कीम-2016 प्रमुख थे. हालांकि जब इन कानूनों का कोई फायदा मिलता नहीं दिखा तो सरकार ने नवंबर 2016 में नोटबंदी का फैसला लिया.
प्रो. अरुण कुमार का मानना है कि नोटबंदी का नतीजा यह हुआ कि बाजार से सारा कैश बैंक में वापस आ गया. नोटबंदी से कैश की कमी तो आई लेकिन इससे सरकार यह पता नहीं लगा पाई कि देश के अंदर कितना काला धन मौजूद है. माना जाता है कि काले धन का मात्र 1 फीसदी कैश में है. इसके बाद सरकार ने कहा कि जिन लोगों ने क्षमता से ज्यादा कैश जमा कराया है, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है. इसी क्रम में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने 18 लाख लोगों को नोटिस भी भेजे. लेकिन अभी हाल ही में खबर आई कि सरकार इसमें से मात्र 90 हजार लोगों की तहकीकात करेगी.
केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार बनने से पहले विदेशी बैंकों में काले धन को लेकर तमाम तरह के आंकड़ों का दावा किया गया. प्रो. अरुण कुमार कहते हैं कि विदेश में काला धन 6 लेयर में जाता है और दुनिया में कुल 90 टैक्स हेवन हैं. इस बीच पनामा पेपर्स, पैराडाइज पेपर्स, ब्रिटिश वर्जीनिया पेपर्स, एचएसबीसी लीक जैसे मामले सामने आए. स्विस बैंक ने भी जो खुलासा किया वो बहुत कम था. इन खुलासों में कुछ हजार लोगों के नाम सामने आए. जबकि इनकी संख्या लाखों में है. जिनका सरकार पता नहीं लगा पाई. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि काला धन एक टैक्स हेवन से दूसरे टैक्स हेवन में घूमता रहा और कुछ देश में निवेश के जरिए वापस भी आ गया.
प्रोफेसर अरुण कुमार बताते हैं कि बड़े-बड़े घोटालों का पता 4-5 साल बाद चलता है. जैसे यूपीए-1 में हुए 2जी, कोयला घोटाला का पता यूपीए-2 के समय चला. इसलिए मौजूदा सरकार में घोटाले हुए या नहीं इसका पता भी हमें 4-5 साल बाद ही चलेगा. अभी यह नहीं कहा जा सकता कि इस सरकार में घोटाला नहीं हुआ. डी-मैट और व्यापम जैसे बड़े मामले हमारे सामने हैं. लिहाजा अरुण कुमार का मानना है SIT गठन से लेकर आज तक काले धन पर अंकुश लगाने पर कुछ विशेष कामयाबी मिलती नहीं दिखी. लोग नए नियमों की जटिलता का फायदा उठाते हुए अपना रास्ता निकालते रहे.
काली कमाई की जटिलता का उदाहरण देते हुए प्रो. अरुण कुमार ने बताया कि मान लीजिए किसी व्यापारी के कई सारे पेट्रोल पंप हैं, जिनका 1 दिन का टर्नओवर 1 करोड़ है. और वो 25 दिन में बैंक में 25 करोड़ रुपये जमा कराता है. तो इसमें यह पता लगा पाना मुश्किल है कि कहीं इन 25 करोड़ में कुछ राशि किसी और का काला धन तो नहीं. इसी तरह अगर कोई डॉक्टर दिन भर में 50 मरीज देखता है और घोषित सिर्फ 20 मरीज करता है तो 30 मरीजों से आने वाला पैसा काला धन हुआ लेकिन इसे साबित करना मुश्किल होगा.
वस्तु एवं सेवा कर यानी जीएसटी लागू करते समय सरकार ने दावा किया था कि इससे काले धन पर अंकुश लगेगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं लोगों ने फर्जी कंपनियां बनाकर ई-वे बिल के जरिए काली कमाई की. एजेंडा आजतक के कार्यक्रम में शिरकत करते हुए पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री और जीएसटी परिषद के सदस्य अमित मित्रा ने बताया था कि उनका अध्ययन बताता है कि जीएसटीआर-3बी में इनवॉयस नहीं होने से जीएसटी की स्वचालित डिजिटीकृत प्रकिया पूरी तरह से हस्तचालित काम हो गया, जिसके जरिए हावाला कारोबार हो रहा है, क्योंकि आप इसमें इनवॉयस नहीं लगाते हैं और इसकी जांच का कोई तरीका नहीं है.
Friday, March 8, 2019
Wednesday, February 27, 2019
एयर स्ट्राइक से बौखलाया पाक, ISI ने आतंकियों को करो या मरो का दिया हुक्म
भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में आतंकियों के ठिकानों पर बमबारी कर पूरी तरह से तबाह किए जाने से पाकिस्तान बौखला उठा है. इसके बाद एलओसी पर तनाव का माहौल है. आतंकियों के ठिकानों के बर्बाद किए जाने से झल्लाए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई ने आतंकियों के लिए करो या मरो का फरमान जारी कर दिया है. भारतीय खुफिया एजेंसी से मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली समेत अनेक शहरों के महत्वपूर्ण ठिकाने इन आतंकियों के निशाने पर है. दिल्ली पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया है.
पाकिस्तान में भारत की ओर से की गई एयर स्ट्राइक के बाद जेहाद यूनाइटेड काउंसिल ने भारत में मौजूद आंतकियों को निर्देश जारी किए हैं. पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकियों को हमला करने का हुक्म दिया है. अलग-अलग भारतीय शहरों में फिदायीन हमले और बम धमाके करने का प्लान बनाया गया है.
दरअसल, भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक करके आतंकी ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की थी. खास बात ये है कि 1971 के बाद पहली बार भारतीय वायुसेना PoK में ही नहीं बल्कि पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हुई.
भारतीय सेना के 12 मिराज लड़ाकू विमानों ने मंगलवार सुबह 3 बजे बालाकोट, मुजफ्फराबाद और चकोटी में बमबारी कर आतंकवादियों के ठिकानों को पूरी तरह से तबाह कर दिया. बता दें कि बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद का सबसे बड़ा प्रशिक्षण शिविर चल रहा था. एलओसी से करीब 80 किलोमीटर दूर भारतीय वायुसेना की ओर से किए गए इस एयर स्ट्राइक में बड़ी संख्या में आतंकवादी, ट्रेनर और आतंकियों के कई कमांडर ढेर हो गए.
जम्मू कश्मीर में पाकिस्तान के लड़ाकू विमानों की ओर से सीजफायर का उल्लंघन किया है और जवाबी कार्रवाई में भारत ने पाकिस्तान के एक F-19 विमान ढेर कर दिया है. भारत ने मंगलवार को अपनी एयर स्ट्राइक में सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था लेकिन पाकिस्तान ने नापाक करतूत करते हुए सिविलियन इलाकों में लड़ाकू विमानों से बम गिराए हैं.
पाकिस्तान की इस करतूत को युद्ध की चेतावनी माना जा रहा है. गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक में पीएम मोदी को सीमा के हालात के बारे में जानकारी दी है. इसके अलावा गृह मंत्री ने भी सभी खुफिया विभागों को निदेशकों से अहम जानकारी हासिल की है. बडगाम में तकनीकी खराबी के बाद एक चॉपर क्रैश हो गया है जिसमें हमारे दो जवान शहीद हो गए हैं.
भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते वायु सेना को हाई अलर्ट पर रखा गया है. लड़ाकू विमानों को 2 मिनट के भीतर तैयार होने के निर्देश दिए गए हैं. दूसरी ओर पाकिस्तान झूठा प्रोपेगेंडा फैलाते हुए भारतीय विमानों को गिराने का झूठा दावा कर रहा है, जिसका खंडन सरकार की ओर से किया जा चुका है. पाकिस्तान ने यह दावा भी किया है कि उसने दो भारतीय पायलटों को पकड़ लिया है.

Wednesday, February 20, 2019
सीरिया से वाक़ई आईएसआईएस का अंत हो चुका है?
सीरिया के उस आख़िरी गांव से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जहां ख़ुद को इस्लामिक स्टेट कहने वाले चरमपंथी संगठन का क़ब्ज़ा है.
बुधवार को एक क़ाफ़िले ने इराक़ की सीमा के पास स्थित सीरिया के बाग़ूज़ गांव से सैकड़ों पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बाहर निकाला.
अमरीका समर्थित सीरियन डेमोक्रेटिक फ़ोर्सेज़ (एसडीएफ़) समूह ने कहा है कि वो इस्लामिक स्टेट के लड़ाकों के ख़िलाफ़ ऑपरेशन लॉन्च करने से पहले गांव से सभी लोगों को बाहर निकाले जाने का इंतज़ार कर रहा है.
ये भी पढ़ें:कश्मीर में क्या सचमुच लहराया था आईएस का झंडा
एसडीएफ़ ने कहा कि वो इसकी पुष्टि नहीं कर सकता कि गांव से बाहर निकाले गए लोगों में कोई चरमपंथी था या नहीं. एसडीएफ़ के प्रवक्ता मुस्तफ़ा बाली के मुताबिक़ गांव से बाहर ले आए गए लोगों को एक 'स्क्रीनिंग पॉइंट' पर ले जाया जाएगा.
हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात को लेकर मतभेद है कि एसडीएफ़ आईएस लड़ाकों के गढ़ का सफ़ाया करने के असल में कितने क़रीब है.
अमरीका समर्थित एसडीएफ़ सीरिया में इस्लामिक स्टेट का मुक़ाबला कर रहा है. इसका कहना है कि आईएस के सबसे ख़तरनाक लड़ाके बाग़ूज़ गांव में ही हैं.
एसडीएफ़ ने कहा है कि वो इस पुष्टि के इंतज़ार में हैं कि बाग़ूज गांव के सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है. समूह का कहना है कि सबको निकाले जाने की पुष्टि हो जाने के बाद ही वो गांव में आईएस के ठिकानों को निशाना बनाना शुरू करेंगे.
समूह के प्रवक्ता मुस्तफ़ा बाली ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स से कहा, "हमारी सेना के सामने शुरू से सिर्फ़ दो विकल्प रहे हैं-या तो आईएस के लड़ाकों से बिना शर्त के समर्पण करवाना या फिर उनके ख़ात्मे तक युद्ध जारी रखना."
वहीं, एक निगरानी समूह का मानना है कि ऐसा भी हो सकता है कि एसडीएफ़ के साथ हुए समझौते के बाद आईएस के लड़ाके अपने ठिकाने छोड़कर चले गए हों.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 2,000 लोगों ने गांव ख़ाली कर दिया है. इससे एक दिन पहले उन्हें बाहर निकालने के लिए 50 ट्रक गांव से लगी इराक़ की सीमा पर पहुंचे थे.
संयुक्त राष्ट्र ने गांव में फंसे 200 परिवारों के लिए चिंता ज़ाहिर की थी जिसके बाद गांव ख़ाली कराने के लिए ये गाड़ियां भेजी गई थीं.
संयुक्त राष्ट्र में मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बैचेलेट ने कहा कि इन परिवारों को आईएस द्वारा गांव ख़ाली करने से रोका जा रहा था और वो अमरीका समर्थित सेना की तरफ़ से लगातार होने वाली बमबारी का शिकार हो रहे थे.
पत्रकारों ने बुधवार को कम से कम 15 गाड़ियों को गांव से निकलते हुए देखा.
हालांकि अभी ये ठीक से नहीं पता है कि बाग़ूज़ गांव में अब कितने लोग फंसे हुए हैं. हालिया हफ़्तों में तक़रीबन 20,000 लोग इस इलाक़े से जान बचाकर भागे हैं. इन लोगों को एसडीएफ़ द्वारा अल-होल के एक कैंप में ले जाया गया है.
जान बचाकर भागे इन 20,000 लोगों में आईएस लड़ाकों की पत्नियां, बच्चे और कई विदेशी नागरिकों समेत ब्रिटेन की शमीमा बेगम भी शामिल हैं. शमीमा 15 साल की उम्र में आईएस में शामिल होने के लिए घर से भाग गई थीं.
शमीमा ने हाल ही में एक बच्चे को जन्म दिया है और अब वो वापस ब्रिटेन लौटना चाहती हैं. हालांकि ब्रिटेन सरकार उनकी ब्रितानी नागरिकता ख़त्म कर दिया है, जिसे शमीमा ने 'अन्यायपूर्ण' बताया है.
पांच साल पहले तक इस्लामिक स्टेट का पश्चिमी सीरिया से लेकर पूर्वी इराक़ के 88,000 वर्ग किलोमीटर इलाक़े पर क़ब्ज़ा था. आज ये आंकड़ा सिमटकर लगभग 300 लड़ाकों और सिर्फ़ 0.5 वर्ग किलोमीटर तक रह गया है.
बाग़ूज़ गांव से लोगों को निकाला जाना और सेना का अंतिम लड़ाई के लिए तैयार होना अपने आप में बेहद महत्वपूर्ण है. लेकिन विशेषज्ञों की मानें तो इसे इस्लामिक स्टेट समूह का ख़ात्मा मानने की ग़लती नहीं की जानी चाहिए.
जानकारों ने चेतावनी दी है कि इस्लामिक स्टेट की विचारधारा अब भी ज़िंदा है. अगर सीरिया में मौजूद आईएस के सभी लड़ाकों को हरा भी दिया जाता है तो भी इससे जुड़े तमाम समूहों के सदस्य दुनिया भर में फैले हुए हैं.
विशेषज्ञों ने चेताया है कि इस्लामिक स्टेट से प्रेरित लोग और समूह उनके गढ़ के ख़ात्मे के बाद भी दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में हमले जारी रखेंगे.

Sunday, January 27, 2019
वेनेज़ुएला का संकट: सेना किस ओर जाएगी
वेनेज़ुएला में बीते 25 साल में तीन बार तख़्तापलट की कोशिश हो चुकी है, लेकिन हाल के दिनों में जो कुछ हो रहा है उसे देश के इतिहास में सबसे बड़ा राजनीतिक और आर्थिक संकट बताया जा रहा है, ऐसे वक़्त में सबकी निगाहें सेना पर टिकी हैं.
वेनेज़ुएला की सेना क्या करेगी, क्या वह राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का साथ देती रहेगी या फिर पाला बदलकर विपक्ष के नेता और ख़ुद को अंतरिम राष्ट्रपति घोषित कर चुके ख़ुआन गोइदो का साथ देगी?
हालांकि मादुरो कह रहे हैं कि वेनेज़ुएला के संवैधानिक राष्ट्रपति वही हैं और अमरीका की ओर से गोइदो को नेता मान लिए जाने के बाद उन्होंने अमरीका से अपने सभी संबंधों को ख़त्म कर लिया है.
देश के रक्षा मंत्री व्लादिमिर पेड्रियानो लोपेज़ ने कहा है कि सेना पाला नहीं बदलेगी और गोइदो की आलोचना की है. उन्होंने ट्वीट किया है, "देश की सेना किसी ऐसे शख़्स को अपना राष्ट्रपति नहीं मानेगी, जिसके हित संदेह भरे हों और जो ख़ुद क़ानून के दायरे से बाहर जाकर ख़ुद को राष्ट्रपति बता रहा हो."
वेनेज़ुएला की संविधान के मुताबिक सेना को अराजनीतिक होना पड़ता है बावजूद इसके रक्षा मंत्री पेड्रिनो लोपेज अपनी चिट्ठियों के अंत में ट्रेडमार्क सिग्नेचर के लिए जाने जाते रहे हैं. उनका ट्रेडमार्क सिग्नेचर है, "चावेज जब तक रहे, मातृभूमि बढ़ता रहा, स्वतंत्र और सोशलिस्ट मातृभूमि."
पेड्रिनो लोपेज ने आर्मी कर्नल के तौर अपना करियर शुरू किया था और ह्यूगो चावेज़ के ख़िलाफ़ 2002 में नाकाम हुए तख़्तापलट के दौरान सरकार के भरोसेमंद बने रहे.
इसके बाद, वे संयुक्त सेनाध्यक्ष बने और इसके बाद वे वेनेज़ुएला के कमांडर इन चीफ़ बनाए गए. वे इस पद पर मादुरो की सरकार में 2014 में रक्षा मंत्री बनाए जाने तक रहे.
हालांकि उनके करियर का ग्राफ़, सेना के दूसरे बड़े अधिकारियों की तरह रहा है. ऐसे में वेनेज़ुएला के नेता का भविष्य काफ़ी कुछ इन्हीं बड़े अधिकारियों पर निर्भर करेगा.
ऐसे में एक सवाल ये भी है कि क्या सेना पाला बदल लेगी और किन वजहों से ये हो सकता है?
1999 में पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो चावेज़ ने संविधान में संशोधन करके सेना को ना केवल मज़बूत बनाया बल्कि वो राजनीतिक भूमिका भी निभा सके, ये सुरक्षित कर दिया. राजनीतिक भूमिका का मतलब यहां परंपरागत रक्षा और सुरक्षा की भूमिका से आगे बढ़कर सक्रियता से है.
अभी वेनेज़ुएला हर रोज बढ़ रही महंगाई और खाद्यान्नों के संकट से गुजर रहा है है, ऐसे में सेना के अधिकारियों के पास ही तेल, चावल, कॉफ़ी और दूसरे खाद्य पदार्थों को बांटने का अधिकार होगा. इतना ही नहीं टॉयलेट पेपर, साफ़ सफ़ाई के लिए टॉवेल और नैपकिन्स बांटने का काम भी सेना के अफ़सरों के पास ही होगा.
सैन्य प्रतिष्ठानों में विरोध प्रदर्शन और खाद्यान्न लूटने की घटना के बाद नागरिकों की गिरफ़्तारी की ख़बरें भी आ रही हैं, जिसका नागरिक संगठनों ने काफ़ी विरोध किया है.
काराकस के सिमोन ब्यॉवर यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान के प्रोफेसर और सिक्युरिटी एक्सपर्ट हर्नान कास्टिलो बताते हैं, "इससे पहले रोजमर्रा के जीवन में सेना का इतना दख़ल पहले कभी नहीं रहा."
राष्ट्रपति मादुरो ने भी सेना और राजनीतिक सत्ता के घालमेल को बढ़ाया है. पूर्व सैन्य अधिकारी क्लिवर अलकाला ने कहा, "सेना का दख़ल आम लोगों के जीवन में और सरकार के स्तर पर हर दिन बढ़ रहा है."
अलकाला शावेज़ के समर्थक थे, लेकिन मादुरो सरकार के आलोचक हैं. उनका कहना है कि देश के प्रशासनिक वित्तीय कामों का बड़ा हिस्सा सैन्य कंपनियों के हवाले है और ये स्वीकार नहीं किया जा सकता.
अलकाला बताते हैं, "मादुरो सेना और सैन्य प्रमुख को सुविधाएं दे रहे हैं क्योंकि उनकी सेना पर निर्भरता बढ़ रही है. राजनेताओं और नागरिक संगठनों का समर्थन वे खो रहे हैं. ऐसे में वे जहां हैं, वहां टिके रहने के लिए उन्होंने सेना का समर्थन लेने का फ़ैसला लिया है."
हालांकि सैन्य प्रमुख और सेना अधिकारी भले, राष्ट्रपति मादुरो के साथ हों लेकिन निचले स्तर पर स्थिति दूसरी है.
निचले स्तर के सैन्य अधिकारियों को भी आम नागरिकों की तरह रोजमर्रा के संकट का सामना करना पड़ रहा है. इन लोगों को भी ईंधन, खाद्यान्न के लिए तरसना पड़ रहा है.
इस सप्ताह के विरोध प्रदर्शन के बाद विद्रोह करने और लूट के आरोपों के चलते सेना के 100 जवानों को जेल में डाला गया है.
अलाकाल कहते हैं कि सेना में भी अनिश्चितता की स्थिति बढ़ रही है, आंतरिक तनाव के चलते बीते साल तीन सैन्य अधिकारियों ने भाग कर कोलंबिया में शरण ली थी, इन पर तख़्तापलट करने की साजिश रचने का आरोप था.
हालांकि अब तक, वेनेज़ुएला की सेना मादुरो के साथ है. ये माना जा रहा है कि 16,900 सैनिकों को लायल्टी दिखाने के लिए प्रमोट किया जा चुका है, लेकिन संकट के दौर में सेना की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है.

Friday, December 28, 2018
NDA ही नहीं महागठबंधन में भी सीटों को लेकर दंगल, इन 5 राज्यों में कैसे बनेगी बात?
भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) में ही नहीं बल्कि कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन में भी सीटों को लेकर सहयोगी दलों ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं. उत्तर प्रदेश और बिहार से लेकर कर्नाटक तक में पांच ऐसे राज्य हैं, जिनमें से कई राज्यों में कांग्रेस अभी तक अपने सहयोगी तय नहीं कर सकी और कई राज्य ऐसे हैं जहां सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर दंगल मचा हुआ है.
बिहार में फंसा पेच
बिहार में एनडीए के सहयोगी बीजेपी, जेडीयू और एलजेपी के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है. वहीं, महागठबंधन में कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएसपी, जीतन राम मांझी की हम और शरद यादव शामिल हैं. इन दलों के अलावा कांग्रेस मधेपुरा से सांसद पप्पू यादव को अपने साथ जोड़ने की कोशिश में है.
सूत्रों की मानें तो मांझी पूर्णिया लोकसभा सीट पर दावा कर रहे हैं. इस सीट पर अभी जेडीयू से संतोष कुमार सांसद हैं. मांझी का दावा है कि इस सीट पर 6 लाख दलित मतदाता हैं, ऐसे में ये सीट उन्हें मिलनी चाहिए. कांग्रेस चाहती है कि पप्पू यादव को मधेपुर की जगह इस बार पूर्णिया से चुनाव लड़े ताकि मधेपुरा सीट शरद यादव को दी जा सके.
हालांकि पप्पू यादव मौजूदा समय में मधेपुरा से सांसद हैं, लेकिन इससे पहले पूर्णिया सीट से 1996 और 1999 में चुनाव जीत चुके हैं. इसी के चलते पूर्णिया सीट पप्पू यादव को देना चाहती है, लेकिन मांझी के दावे के बाद कांग्रेस पसोपेश में पड़ गई है. इसके अलावा आरजेडी, कांग्रेस और आरएलएस के बीच भी अभी तक कोई सीट शेयरिंग तय नहीं हो सकी है.
महाराष्ट्र में 8 सीटों पर मामला उलझा
महाराष्ट्र में कांग्रेस और एनसीपी मिलकर लोकसभा चुनावी मैदान में उतरना चाहती हैं, लेकिन अभी तक सीट शेयरिंग को लेकर दोनों दलों के बीच सहमति नहीं बन सकी है. एनसीपी नेता अजीत पवार ने कहा कि महाराष्ट्र में 48 लोकसभा सीटों में से 8 को लेकर कांग्रेस के साथ बातचीत पूरी नहीं हो सकी है. इन सीटों में पुणे और अहमदनगर सीट भी शामिल है.
जबकि कांग्रेस नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल कह चुके हैं कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अगर उन्हें अहमदनगर सीट से नहीं उतारती है तो वह किसी अन्य पार्टी के टिकट पर भी चुनाव लड़ सकते हैं. वहीं, इस सीट को लेकर एनसीपी भी दबाव बनाने में जुटी है.
कर्नाटक में जेडीएस को कितनी सीटें?
कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस मिलकर सरकार चला रही हैं, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में दोनों साथ लड़ेंगे या नहीं इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को कहा कि जनता दल (सेक्यूलर) ने 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से सीट साझा करने के मुद्दे पर अभी तक कोई चर्चा नहीं की है.
उत्तर प्रदेश में कौन होगा सहयोगी?
उत्तर प्रदेश में अभी तक तय ही नहीं है कि कांग्रेस किसके साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरेगी. जबकि सपा-बसपा बिना कांग्रेस को साथ लिए चुनाव गठबंधन करने की रणनीति पर काम कर रही है. ऐसे में होता है तो फिर कांग्रेस के पास अकेले या छोटे दलों के साथ मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का विकल्प बचता है. ऐसे में कांग्रेस के विपक्षी एकता को बड़ा झटका लग सकता है.
पश्चिम बंगाल में दो राहे पर कांग्रेस
पश्चिम बंगाल में कांग्रेस वामपंथी दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या फिर ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी के साथ गठबंधन करेगी? इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है. हालांकि, कांग्रेस दोनों पार्टियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर चल रही है, लेकिन यह भी सच है कि मौजूदा समय में बंगाल की राजनीति में वामपंथी दलों से ज्यादा टीएमसी मजबूत है.

Wednesday, December 19, 2018
वो महीना जब आपको एक से दो हो जाना चाहिए
हमारे देश में कोई भी नेक काम शुभ घड़ी देख कर किया जाता है. इसके लिए बाक़ायदा मुहूर्त निकलवाया जाता है. आप जानकर हैरान होंगे कि ये चलन दुनिया भर में है. शुभ घड़ी के लिए साल भर का कैलेंडर खंगाला जाता है.
तरक़्क़ीपसंद कहलाने वाले पश्चिमी देशों मे भी शुभ मुहूर्त तलाशे जाते हैं.
18 हज़ार लोगों पर किए गए वेडिंगवायर सर्वे के मुताबिक़ अमरीका में क़रीब 40 फ़ीसद लोग थैंक्सगिविंग और वैलेंटाइन्स-डे के बीच सगाई करते हैं. दिसंबर महीना नया रिश्ता शुरू करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस महीने क्रिसमस से पहली वाली शाम सगाई करना अच्छा माना जाता है.
वहीं चिलीसॉस के दस हज़ार मर्दों पर किए गए सर्वे के मुताबिक़ मर्द भी शादी जैसे फ़ैसले केलिए इसी समय को अच्छा मानते हैं. इसी सर्वे में 23 फीसद महिलाओं ने वैलेंटाइन्स-डे को ही सगाई के लिए बेहतरीन दिन माना. लेकिन बदक़िस्मती से महज़ 12 फ़ीसद लोग ही इस दिन अपने जज़्बात का इज़हार करते हैं.
वहीं मर्दों के पसंदीदा समय यानी 24 दिसंबर की तारीख के लिए 31 फीसद वोट मिले. मर्दों को लगता है कि 24 दिसंबर के बाद शादी का पैग़ाम देने का पसंदीदा वक़्त है नए साल से पहले की शाम. या लड़की से मिलने की पहली सालगिरह. हालांकि कुछ सर्वे त्यौहारों के मौसम को भी रिश्ता पक्का करने के लिए लकी मानते हैं. लेकिन ये साफ़ नहीं है कि त्योहारों के मौसम में भी कौन सा दिन और वक़्त सबसे अच्छा है.
सगाई के शुभ मुहूर्त के बाद बारी आती है शादी की. जब सगाई के लिए शुभ घड़ी का इंताज़र होता है तो शादी के लिए क्यों नहीं. भई प्रोपोज़ करने के लिए तो ज़बानी जमा ख़र्च, कुछ फूल या तोहफ़े से काम चल जाता है.
लेकिन शादी के लिए तो बहुत सी बातें ज़हन में रखी जाती हैं. सबसे अहम है पैसा. जब हाथ में पैसा होगा तभी तो अपने खास दिन को और भी खास बना पाएंगे. वेडिंग प्लानिंग साइट द नॉट के मुताबिक़ अमरीका में शादी का सबसे अच्छा समय पतझड़ का मौसम है. वहीं ब्रिटेन में सबसे ज़्यादा शादियाँ गर्मियों में होती हैं.
अमरीका में साल 2017 में सितंबर, जून और अक्टूबर महीनों को शादी के लिए सबसे ज़्यादा चुना गया. यहां सितंबर महीने में 16 फ़ीसद, जून में 15 फ़ीसद और अक्टूबर महीने में 14 फ़ीसद लोगों ने अपनी नई ज़िंदगी की शुरूआत की.
अगर किसी अन्य महीने में शादी की जाए तो कम क़ीमत में अच्छा पैकेज मिल जाता है. वहीं एक सर्वे में क़रीब तीन हज़ार लोगों ने माना कि अगर शादी के कार्यक्रम पर कम ख़र्च किया जाए तो शादीशुदा ज़िंदगी लंबे समय तक चलती है.
ये भी देखा गया है कि जो लोग रिंग सेरेमनी पर कम पैसा ख़र्च करते हैं उनकी शादी भी निस्बतन लंबे समय तक चलती है. लेकिन ये सिर्फ़ मान लेने भर की बातें हैं. इन पर कोई भी रिसर्चर अपनी आख़िरी मुहर नहीं लगाता.
शादी की तारीख़ तय करने में दूसरा मुख्य कारक शायद उम्र है. अमरीका की यूटा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर निक वल्फिंगर की रिसर्च के मुताबिक़ 28 से 32 साल की उम्र वाले लोगों में शादी के पांच साल बाद तलाक़ लेने वालों की तादाद बहुत कम है.

Friday, November 23, 2018
माफ़ करिए शिवराज, आपके यहां भी हैं कई 'महाराज'
पिता माधवराव सिंधिया की मौत के ढाई महीने बाद साल 2001 में 17 दिसंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हुए थे. तब सिंधिया की उम्र 30 साल हो रही थी.
17 दिसंबर, 2001 को ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे थे.
माधवराव सिंधिया की जीवनी में वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी और नमिता भंडारे ने लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तब अमरीका की स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर लौटे थे. उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं और उन्हें घर बुलाया गया था.
उस दिन कांग्रेस मुख्यालय सिंधिया के स्वागत में सज-धजकर तैयार था. तब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार थी और अकबर रोड पर सिंधिया के समर्थन में एमपी के दर्ज़नों विधायक नारे लगा रहे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस में आना उस दिन ख़ास था. उस मौक़े पर मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और मोतीलाल बोरा भी मौजूद थे.
तब कांग्रेस की महासचिव मोहसिना किदवई ने आधिकारिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सिंधिया के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की थी. उस दिन की सबसे ख़ास बात ये थी कि तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया भी मौजूद थीं और सिंधिया के पार्टी में शामिल होने का स्वागत कर रही थीं. ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस को दूसरा माधवराव सिंधिया मिल गया हो.
सोनिया गांधी को पता था कि माधवराव सिंधिया और राजीव गांधी की दोस्ती कितनी गहरी थी. इस मौक़े पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे भी मौजूद थीं.
ज्योतिरादित्य बनाम माधवराव
ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत में मोहसिना किदवई ने माधवराव सिंधिया के योगदान को याद करते हुए कहा था, ''माधवराव सिंधिया का असमय निधन बहुत दुखद था. कई ऐसे काम थे जिसे माधवराव सिंधिया कर रहे थे. मुझे उम्मीद है कि उन कामों को अब ज्योतिरादित्य सिंधिया अंजाम तक पहुंचाएंगे.'' इस मौक़े पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि वो अपने पिता के समर्पण भाव की तरह ही देश और कांग्रेस के लिए काम करेंगे.
ज्योतिरादित्य ने इस मौक़े पर ये भी कहा था, ''किसी महान पिता के बेटा होने में सबसे बड़ा डर ये होता है कि लोग पिता के कद से तुलना करते हैं.''
28 नवंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह राज्य मध्य प्रदेश में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहे हैं. यहां कांग्रेस पिछले 15 सालों से सियासी वनवास काट रही है.

Subscribe to:
Posts (Atom)
法国死亡病例增至19718例 巴黎非饮用水系统检测出新冠病毒
中新社巴黎4月19日电 (记者 李洋)当地时间19日 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 ...
-
中新网3月10日电 今天下午,宝龙地产控股有限公司(HK.1238)召开线上2019年度业绩发布会,发布截至2019年12月31日的全年度业绩。2019年,宝龙地产合约销售金额达人民币603.5亿元 随着每日报告的 色情和肛交集合 新冠病毒疾病确诊 色情和肛交集合 病例直线...
-
现在我们知道,你的年龄越大,面对新冠病毒你的风险便越高。但世界卫生组织(WHO)已经向年轻人发出警告,呼吁他们不要认为自己“无敌”。 本身是急诊室医生的英国工党议员艾琳-汗(Rosena Allin-Kha,艾露珊)向BBC表示,这种疾病“并不仅局限于年长者和有基础健康状况...