Friday, November 23, 2018

माफ़ करिए शिवराज, आपके यहां भी हैं कई 'महाराज'

पिता माधवराव सिंधिया की मौत के ढाई महीने बाद साल 2001 में 17 दिसंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया कांग्रेस पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल हुए थे. तब सिंधिया की उम्र 30 साल हो रही थी.

17 दिसंबर, 2001 को ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंचे थे.

माधवराव सिंधिया की जीवनी में वरिष्ठ पत्रकार वीर सांघवी और नमिता भंडारे ने लिखा है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया तब अमरीका की स्टैनफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी से एमबीए की पढ़ाई पूरी कर लौटे थे. उनकी पत्नी प्रियदर्शिनी सिंधिया दूसरे बच्चे को जन्म देने वाली थीं और उन्हें घर बुलाया गया था.

उस दिन कांग्रेस मुख्यालय सिंधिया के स्वागत में सज-धजकर तैयार था. तब मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ही सरकार थी और अकबर रोड पर सिंधिया के समर्थन में एमपी के दर्ज़नों विधायक नारे लगा रहे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस में आना उस दिन ख़ास था. उस मौक़े पर मध्य प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह और मोतीलाल बोरा भी मौजूद थे.

तब कांग्रेस की महासचिव मोहसिना किदवई ने आधिकारिक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में सिंधिया के पार्टी में शामिल होने की औपचारिक घोषणा की थी. उस दिन की सबसे ख़ास बात ये थी कि तत्कालीन कांग्रेस प्रमुख सोनिया भी मौजूद थीं और सिंधिया के पार्टी में शामिल होने का स्वागत कर रही थीं. ऐसा लग रहा था कि कांग्रेस को दूसरा माधवराव सिंधिया मिल गया हो.

सोनिया गांधी को पता था कि माधवराव सिंधिया और राजीव गांधी की दोस्ती कितनी गहरी थी. इस मौक़े पर ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां माधवी राजे भी मौजूद थीं.

ज्योतिरादित्य बनाम माधवराव
ज्योतिरादित्य सिंधिया का स्वागत में मोहसिना किदवई ने माधवराव सिंधिया के योगदान को याद करते हुए कहा था, ''माधवराव सिंधिया का असमय निधन बहुत दुखद था. कई ऐसे काम थे जिसे माधवराव सिंधिया कर रहे थे. मुझे उम्मीद है कि उन कामों को अब ज्योतिरादित्य सिंधिया अंजाम तक पहुंचाएंगे.'' इस मौक़े पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा था कि वो अपने पिता के समर्पण भाव की तरह ही देश और कांग्रेस के लिए काम करेंगे.

ज्योतिरादित्य ने इस मौक़े पर ये भी कहा था, ''किसी महान पिता के बेटा होने में सबसे बड़ा डर ये होता है कि लोग पिता के कद से तुलना करते हैं.''

28 नवंबर को ज्योतिरादित्य सिंधिया के गृह राज्य मध्य प्रदेश में एक बार फिर से विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने जा रहे हैं. यहां कांग्रेस पिछले 15 सालों से सियासी वनवास काट रही है.

No comments:

Post a Comment

法国死亡病例增至19718例 巴黎非饮用水系统检测出新冠病毒

  中新社巴黎4月19日电 (记者 李洋)当地时间19日 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 ...