Wednesday, December 19, 2018

वो महीना जब आपको एक से दो हो जाना चाहिए

हमारे देश में कोई भी नेक काम शुभ घड़ी देख कर किया जाता है. इसके लिए बाक़ायदा मुहूर्त निकलवाया जाता है. आप जानकर हैरान होंगे कि ये चलन दुनिया भर में है. शुभ घड़ी के लिए साल भर का कैलेंडर खंगाला जाता है.

तरक़्क़ीपसंद कहलाने वाले पश्चिमी देशों मे भी शुभ मुहूर्त तलाशे जाते हैं.

18 हज़ार लोगों पर किए गए वेडिंगवायर सर्वे के मुताबिक़ अमरीका में क़रीब 40 फ़ीसद लोग थैंक्सगिविंग और वैलेंटाइन्स-डे के बीच सगाई करते हैं. दिसंबर महीना नया रिश्ता शुरू करने के लिए सबसे शुभ माना जाता है. इस महीने क्रिसमस से पहली वाली शाम सगाई करना अच्छा माना जाता है.

वहीं चिलीसॉस के दस हज़ार मर्दों पर किए गए सर्वे के मुताबिक़ मर्द भी शादी जैसे फ़ैसले केलिए इसी समय को अच्छा मानते हैं. इसी सर्वे में 23 फीसद महिलाओं ने वैलेंटाइन्स-डे को ही सगाई के लिए बेहतरीन दिन माना. लेकिन बदक़िस्मती से महज़ 12 फ़ीसद लोग ही इस दिन अपने जज़्बात का इज़हार करते हैं.

वहीं मर्दों के पसंदीदा समय यानी 24 दिसंबर की तारीख के लिए 31 फीसद वोट मिले. मर्दों को लगता है कि 24 दिसंबर के बाद शादी का पैग़ाम देने का पसंदीदा वक़्त है नए साल से पहले की शाम. या लड़की से मिलने की पहली सालगिरह. हालांकि कुछ सर्वे त्यौहारों के मौसम को भी रिश्ता पक्का करने के लिए लकी मानते हैं. लेकिन ये साफ़ नहीं है कि त्योहारों के मौसम में भी कौन सा दिन और वक़्त सबसे अच्छा है.

सगाई के शुभ मुहूर्त के बाद बारी आती है शादी की. जब सगाई के लिए शुभ घड़ी का इंताज़र होता है तो शादी के लिए क्यों नहीं. भई प्रोपोज़ करने के लिए तो ज़बानी जमा ख़र्च, कुछ फूल या तोहफ़े से काम चल जाता है.

लेकिन शादी के लिए तो बहुत सी बातें ज़हन में रखी जाती हैं. सबसे अहम है पैसा. जब हाथ में पैसा होगा तभी तो अपने खास दिन को और भी खास बना पाएंगे. वेडिंग प्लानिंग साइट द नॉट के मुताबिक़ अमरीका में शादी का सबसे अच्छा समय पतझड़ का मौसम है. वहीं ब्रिटेन में सबसे ज़्यादा शादियाँ गर्मियों में होती हैं.

अमरीका में साल 2017 में सितंबर, जून और अक्टूबर महीनों को शादी के लिए सबसे ज़्यादा चुना गया. यहां सितंबर महीने में 16 फ़ीसद, जून में 15 फ़ीसद और अक्टूबर महीने में 14 फ़ीसद लोगों ने अपनी नई ज़िंदगी की शुरूआत की.

अगर किसी अन्य महीने में शादी की जाए तो कम क़ीमत में अच्छा पैकेज मिल जाता है. वहीं एक सर्वे में क़रीब तीन हज़ार लोगों ने माना कि अगर शादी के कार्यक्रम पर कम ख़र्च किया जाए तो शादीशुदा ज़िंदगी लंबे समय तक चलती है.

ये भी देखा गया है कि जो लोग रिंग सेरेमनी पर कम पैसा ख़र्च करते हैं उनकी शादी भी निस्बतन लंबे समय तक चलती है. लेकिन ये सिर्फ़ मान लेने भर की बातें हैं. इन पर कोई भी रिसर्चर अपनी आख़िरी मुहर नहीं लगाता.

शादी की तारीख़ तय करने में दूसरा मुख्य कारक शायद उम्र है. अमरीका की यूटा यूनिवर्सिटी के रिसर्चर निक वल्फिंगर की रिसर्च के मुताबिक़ 28 से 32 साल की उम्र वाले लोगों में शादी के पांच साल बाद तलाक़ लेने वालों की तादाद बहुत कम है.

No comments:

Post a Comment

法国死亡病例增至19718例 巴黎非饮用水系统检测出新冠病毒

  中新社巴黎4月19日电 (记者 李洋)当地时间19日 4月中旬, 色情性&肛交集合 全球多个疫苗团队 色情性&肛交集合 宣布取得进展的同时, 色情性&肛交集合 中国宣布第一波疫情已经得到控制, 色情性&肛交集合 中国在全球的新冠研究 色情性&肛交集合 的临床试验立项占比从 ...