बिहार के हाईप्रोफाइल सीटों में से एक पटना साहिब में शत्रुघ्न सिन्हा के टिकट काटे जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया तो इसी क्षेत्र से टिकट के प्रवल दावेदार आरके सिन्हा नाराज हो गए. इस बीच पार्टी के इन 2 बड़े नेताओं के समर्थकों के बीच भिड़ंत हो गई.
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटना साहिब लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद आज मंगलवार तो जब पहली बार केंद्रीय कानून मंत्री और बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद पटना पहुंचे तो उनका स्वागत करने के लिए हजारों की संख्या में उनके समर्थक फूल-माला के साथ पटना एयरपोर्ट पर मौजूद थे, लेकिन उस वक्त वहां पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब बीजेपी राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा के समर्थक रविशंकर प्रसाद के समर्थकों के साथ भीड़ गए.
गौरतलब है, इस बात की आशंका पहले से ही थी कि पार्टी की ओर से पटना साहिब लोकसभा सीट से इस बार मौजूदा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा को टिकट नहीं मिलेगा और ऐसे में रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ आरके सिन्हा को भी इस सीट से टिकट लेने का दावेदार माना जा रहा था.
ऐसे में रविशंकर प्रसाद को टिकट दिए जाने के बाद बताया जा रहा है कि आरके सिन्हा के समर्थक काफी नाराज चल रहे हैं. आज जब रविशंकर प्रसाद पटना एयरपोर्ट पर पहुंचे तो वहां पर ये सभी पहुंच गए और रविशंकर प्रसाद के समर्थकों के साथ उलझ गए और जमकर मारपीट हुई.
आईपीएल के इतिहास में पहली बार जयपुर के एसएमएस स्टेडियम में मांकड़ रन आउट देखने को मिला. यह अनोखा नजारा तब देखने को मिला जब चौथे लीग मैच के दौरान किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान आर. अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर को नॉन स्ट्राइकर एंड पर आउट कर दिया. अश्विन ने देखा की जोस बटलर उनके गेंद छोड़ने से पहले ही क्रीज छोड़कर आगे निकल रहे थे, तभी अश्विन ने उनकी गिल्लियां उड़ा दी. लेकिन ऑन-फील्ड अंपायर ने फैसला नहीं दिया, लेकिन थर्ड अंपायर ने बटलर को आउट करार दिया. बटलर दूसरी बार इस तरह आउट हुए है. इससे पहले 2014 में श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज सचित्रा सेनानायके ने वनडे इंटरनेशनल मैच में बटलर को आउट किया था. क्रिकेट इतिहास में 9 बार मांकड़ रन आउट की घटनाएं हुई हैं.
मैच के दौरान नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़ा बल्लेबाज, गेंदबाज के हाथ से गेंद छूटने से पहले क्रीज से बाहर निकले तो गेंदबाज उसे रन आउट कर सकता है. इसमें गेंद रिकॉर्ड नहीं होती लेकिन विकेट गिर जाता है.
13 दिसंबर 1947 में वीनू मांकड़ ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज बिल ब्राउन को रन आउट किया था. मांकड़ बॉलिंग कर रहे थे, जैसे ही ब्राउन क्रीज से बाहर निकले, मांकड़ ने उन्हें रन आउट कर दिया. उस दौरे में मांकड़ ने ब्राउन को दो बार इसी तरह आउट किया था. हालांकि मांकड़ ने मैच में ब्राउन को आउट करने से पहले वॉर्निंग दी थी. रन आउट के इस तरीके को अनौपचारिक तौर पर माकंडिंग कहा जाता है.
No comments:
Post a Comment